
Mumbai, 2 January. साल 2025 की चर्चित Bollywood फिल्म ‘धुरंधर’ को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। यह घोषणा लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने की है। लद्दाख की स्थानीय सरकार ने फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दी है। इस फिल्म में दिखाए गए खूबसूरत नजारे और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता प्राप्त कर रही है। इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो हमजा नाम के एक रॉ एजेंट का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसी प्रमुख हस्तियां भी नजर आ रही हैं। कहानी पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड, आतंकवाद और खतरनाक गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें आईबी एजेंट अजय सान्याल (आर. माधवन) की योजना के तहत हमजा दुश्मन के इलाके में घुसपैठ करता है और आतंकवाद के नेटवर्क को खत्म करने के मिशन को अंजाम देता है।
फिल्म की कहानी और किरदार दर्शकों को शुरुआत से ही बांधे रखते हैं। हमजा की भूमिका में कई खतरों और चुनौतियों का सामना होता है। अक्षय खन्ना ने खतरनाक गैंगस्टर रहमान डकैत की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में हैं। अर्जुन रामपाल मेजर इकबाल का किरदार निभा रहे हैं।
‘धुरंधर’ का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में फिल्माया गया है। रिलीज के पहले ही हफ्तों में इसने दर्शकों और समीक्षकों से प्रशंसा प्राप्त की है।
फिल्म का दूसरा भाग मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है, जिसके लिए दर्शकों में उत्सुकता चरम पर है।
–
पीके/एएस

Leave a Comment