
Mumbai, 11 December. Bollywood की चमक-दमक के बीच कई ऐसे किस्से होते हैं जो कलाकारों के संघर्ष, उनकी दोस्ती और सफर को खास बनाते हैं। Actress चित्रांगदा सिंह ने भी अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐसे अनुभव साझा किए हैं। वे इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ को लेकर चर्चा में हैं।
फिल्म में चित्रांगदा के साथ दीप्ति नवल और रेवती जैसी वरिष्ठ अभिनेत्रियां भी हैं। एक हालिया इंटरव्यू में चित्रांगदा ने बताया कि जब वे पहली बार मुंबई आई थीं, तो उन्हें रहने के लिए कोई कमरा नहीं मिल रहा था। उस वक्त दीप्ति नवल ने उनकी मदद की थी। उन्होंने बताया, “मैं मुंबई में स्थायी रूप से शिफ्ट होने से पहले कुछ दिन दीप्ति नवल के घर पर रुकी थी। इस छोटी सी मदद ने मेरे दिल में उनकी एक खास जगह बना दी। शुरुआत से ही वे मेरी यात्रा का भावनात्मक हिस्सा रही हैं, इसलिए आज उनके साथ स्क्रीन साझा करना मेरे लिए बेहद खास है।”
चित्रांगदा ने कहा, “दीप्ति नवल और रेवती जैसे अनुभवी कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का अवसर रहा। एक्टर के तौर पर जब आप किसी सीनियर कलाकार के साथ काम करते हैं, तो आप उनकी स्टाइल, बारीकियों, संवाद बोलने के अंदाज और चेहरे के हाव-भाव को ध्यान से देखते हैं। मैंने सेट पर हर दिन कुछ नया सीखा और इस अनुभव का दिल से आनंद लिया।”
दीप्ति नवल के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में चित्रांगदा ने कहा, “हमारा रिश्ता केवल सहकर्मी का नहीं, बल्कि निजी जुड़ाव का भी है। पहली फिल्म ‘इंकार’ में काम करते हुए मैंने उन्हें करीब से जाना। सेट पर उनकी मौजूदगी हमेशा सहज और भरोसेमंद लगी, इसलिए इस नई फिल्म में उनके साथ काम करना एक खूबसूरत अनुभव है।”
चित्रांगदा ने रेवती की भी प्रशंसा की और बताया, “मुझे उनकी फिल्म ‘लव’ में मैगी का किरदार बहुत पसंद है। जब मैं उनसे पहली बार सेट पर मिली तो हमने उसी किरदार और फिल्म की शूटिंग से जुड़े किस्से साझा किए।”
‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ 19 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
–
पीके/डीकेपी
My name is Bhupendra Singh Chundawat. I am an experienced content writer with several years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.




Leave a Comment