
New Delhi, 31 दिसंबर। बनारस से कोलकाता तक पान खाने का शौक तो सभी को है, लेकिन कम लोग जानते हैं कि पान के पत्ते में औषधीय गुण होते हैं। ये पत्ते पाचन सुधारते हैं, मुंह की बदबू और कीटाणुओं को दूर करते हैं, सूजन कम करते हैं तथा एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं जो शरीर की रक्षा करते हैं।
पान के पत्ते में ब्लड शुगर कंट्रोल करने की क्षमता, फंगस से लड़ने की शक्ति और कुछ शोधों में कैंसर कोशिकाओं को रोकने की संभावनाएं भी पाई गई हैं। सादा या हल्का मीठा पान का रोजाना सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने पान के पत्तों (बेटल लीव्स) के स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला है। ये पत्ते सदियों से भारतीय संस्कृति में उपयोग किए जाते हैं और अब वैज्ञानिक अनुसंधान भी इनके फायदों की पुष्टि करते हैं। पूजा के अनुसार, पान के पत्ते कई जैव रासायनिक तरीकों से शरीर को लाभ पहुंचाते हैं।
पान का पत्ता पाचन के लिए उत्तम है। यह लार और पेट के रसों को बढ़ाकर कार्बोहाइड्रेट्स के पाचन में मदद करता है, जिससे भोजन के बाद पेट साफ रहता है। पान के पत्ते में बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती है। इसमें मौजूद यूजेनॉल जैसे यौगिक मुंह के कीटाणुओं को मारते हैं, जिससे मौखिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह सूजन को कम करता है और शरीर में सूजन पैदा करने वाले तत्वों को रोकता है, जैसे कि कुछ दवाएं करती हैं।
पान के पत्ते में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है, इंसुलिन की क्रिया को बेहतर बनाता है और कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा कर अचानक शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है।
कई शोधों में यह भी पाया गया है कि पान के पत्तों में कैंसर से लड़ने की क्षमता होती है। कुछ यौगिक कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं और उन्हें नष्ट करते हैं। इसके अलावा, यह कैंडिडा जैसे फंगस संक्रमण से भी सुरक्षा प्रदान करता है।
ये सभी फायदे वैज्ञानिक अध्ययनों से प्रमाणित हैं। हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पान का पत्ता केवल सादा या ताजा ही इस्तेमाल करें, तंबाकू या सुपारी के साथ नहीं क्योंकि वे हानिकारक हैं। रोजाना कुछ ताजे पत्ते चबाना या पान के पत्ते का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा से बचें और डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
–
एमटी/डीकेपी
My name is Bhupendra Singh Chundawat. I am an experienced content writer with several years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.




Leave a Comment