अनुपम खेर ने सेट पर पोते के साथ शेयर किया खास वीडियो, बताया जीवन का सर्कल ऑफ लाइफ

by

Bhupendra Singh Chundawat

अनुपम खेर ने सेट पर पोते के साथ शेयर किया खास वीडियो, बताया जीवन का सर्कल ऑफ लाइफ

Mumbai: Veteran actor अनुपम खेर इन दिनों निर्देशक सूरज बड़जात्या की आगामी अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। शूटिंग के दौरान वह अपने फैंस के साथ सेट के कुछ खास पलों को भी साझा करते रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी वीडियो शेयर की, जिसमें उनकी भतीजी वृंदा के एक साल के बेटे निर्वाण को देखा जा सकता है।

वीडियो में निर्वाण सेट पर सीढ़ियां चढ़ने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वह बार-बार सीढ़ियों पर चढ़ने की कोशिश करता है, जबकि उसकी मां वृंदा उसके पीछे-पीछे रहती हैं ताकि वह गिर न जाए। अनुपम खेर इस नन्हें बच्चे के इस मासूम पल को अपने मोबाइल में कैद करते हुए नजर आए।

अभिनेता ने बताया कि जैसे ही निर्वाण ने सेट पर कदम रखा, वह पूरी टीम का लाडला बन गया। सीढ़ियां चढ़ना उसका सबसे पसंदीदा खेल बन गया। अनुपम खेर ने वीडियो के साथ लिखा, “बचपन के पन्ने हमारी पढ़ने की रफ्तार से भी तेज पलट जाते हैं। मेरी भतीजी वृंदा के एक साल के बेटे निर्वाण ने अपना पहला शूट देखा और पूरी यूनिट का लाडला बन गया।”

उन्होंने आगे कहा, “यह सीन मुझे जीवन के एक गहरे सच की याद दिला गया। जीवन एक पूरा चक्कर लगाता है। जब बच्चा छोटा होता है, तो माता-पिता उसे गिरने से बचाते हैं। लेकिन जब बच्चा बड़ा हो जाता है, तो वही अपने माता-पिता को गिरने से बचाता है। इसे कहते हैं ‘सर्कल ऑफ लाइफ’।”

अनुपम खेर की यह पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही है। अभिनेता न केवल अपने काम में माहिर हैं, बल्कि परिवार को भी बहुत अहमियत देते हैं। वे फिलहाल सूरज बड़जात्या की फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, जिसका नाम अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इसके अलावा, अनुपम खेर की फिल्म ‘खोसला का घोसला-2’ की शूटिंग भी जारी है, जिसके बारे में जानकारी मिलने के बाद फैंस इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Comment