केसर: सर्दियों में सेहत का कारगर टॉनिक

by

Bhupendra Singh Chundawat

New Delhi, 13 दिसंबर. आयुर्वेद में केसर का उपयोग सदियों से औषधि के रूप में होता आ रहा है। केसर में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर के तीनों दोषों को संतुलित करने में सहायक होते हैं।

यह शरीर के पोषक तत्वों के पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर की उत्तकों से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। इसी कारण केसर का उपयोग खाने की पौष्टिकता बढ़ाने और बीमारियों से राहत पाने के लिए किया जाता है।

आमतौर पर केसर के धागों को पकवानों में डालने से पहले रंग लाने के लिए थोड़े से दूध में भिगोया जाता है। सर्दियों में केसर की गर्म तासीर इसके लाभों को और भी बढ़ा देती है, जिससे इसका सेवन अधिक फायदेमंद होता है।

केसर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देते हैं और संक्रमण से बचाते हैं। यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को रोकता है, यानी शरीर में तनाव बढ़ाने वाले मुक्त कणों की संख्या को कम करता है। सुबह के वक्त केसर और अदरक का गुनगुना पानी पीना आंतों को साफ करने में भी मददगार होता है।

याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमता बढ़ाने में भी केसर सहायक है। पढ़ाई या पढ़ाने से जुड़े लोगों के लिए केसर का सेवन फायदेमंद रहता है। यह उम्र से संबंधित दिमाग की कमजोरी को कम करने में भी मदद करता है। केसर को दूध के साथ लेने से इसके लाभ और बढ़ जाते हैं।

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और वायरल, सर्दी-खांसी से बचाव में केसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करते हैं और पुरानी सूजन से भी राहत दिला सकते हैं। साथ ही, केसर मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है क्योंकि इसकी खुशबू मन को शांत करती है।

पीएस/एएस

Leave a Comment

BREAKING NEWS: