
Mumbai, 13 December. आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी और स्टारकास्ट दोनों को खूब सराहना मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। एयर इंडिया ने भी इस फिल्म को खास अंदाज में सम्मानित किया है।
फिल्म की अभिनेत्री और निर्देशक आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम ने इंस्टाग्राम की स्टोरीज में एयर इंडिया की ओर से पति आदित्य धर को भेजा गया एक विशेष पत्र साझा किया है।
इस पत्र में एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स ने लिखा है कि वे फिल्म से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, “35,000 फीट की ऊंचाई पर जश्न! मिस्टर धर, एक अद्भुत और शानदार फिल्म बनाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। यह फिल्म इतनी शानदार है कि हमारी पूरी टीम उत्साह और जोश से भर गई है।” एयर इंडिया ने अपनी फ्लाइट नंबर 12660 का भी जिक्र किया और बताया कि वे बेसब्री से आगे की उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं।
‘धुरंधर’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और बहुत ही कम समय में 200 करोड़ के पार पहुंच गई है।
फिल्म की सफलता पर न केवल आम दर्शक बल्कि फिल्म जगत के कई सितारे भी इसे पसंद कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन, विवेक रंजन अग्निहोत्री, अशोक पंडित, राजकुमार राव, विक्की कौशल, ऋतिक रोशन, तारा शर्मा सहित कई कलाकारों ने फिल्म की कहानी और स्टारकास्ट की तारीफ की है। वहीं, निर्देशक रोहित शेट्टी ने ‘धुरंधर’ को नया सिनेमा तक बताया है।
जासूसी और देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म की बड़ी कामयाबी के बाद इसके सीक्वल की भी तैयारी शुरू हो गई है। निर्माता पक्ष ने हाल ही में घोषणा की है कि ‘धुरंधर पार्ट 2’ अगले साल मार्च में रिलीज होगी।
–
एमटी/एएस
My name is Bhupendra Singh Chundawat. I am an experienced content writer with several years of expertise in the field. Currently, I contribute to Daily Kiran, creating engaging and informative content across a variety of categories including technology, health, travel, education, and automobiles. My goal is to deliver accurate, insightful, and captivating information through my words to help readers stay informed and empowered.




Leave a Comment