Skip to content
Saturday, 7 November 2026
BREAKING
AUTOMOBILE

Nissan Magnite vs Renault Kiger: किस कॉम्पैक्ट SUV में ज्यादा है वैल्यू? जानिए कौन है आपके लिए बेस्ट

Nissan Magnite vs Renault Kiger

अगर आप निकट भविष्य में नई एसयूवी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Nissan Magnite और Renault Kiger फेसलिफ्ट आपके लिए शानदार विकल्प हो सकते हैं। दोनों ही कॉम्पैक्ट SUV एक ही प्लेटफॉर्म (CMF-A+) पर बेस्ड हैं, लेकिन डिज़ाइन, स्पेस और फीचर्स में छोटे-छोटे फर्क इन्हें खास बनाते हैं। आइए जानते हैं दोनों गाड़ियों में कौन सी आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है।

कीमत में अंतर
Renault Kiger फेसलिफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू होकर 11.29 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, Nissan Magnite की शुरुआती कीमत 6.14 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट 11.76 लाख रुपये तक पहुंचता है। यानी बजट में मैग्नाइट सस्ती है, जबकि फीचर्स के हिसाब से किगर के टॉप ट्रिम में ज्यादा वैल्यू मिलती है।

डाइमेंशन और स्पेस
दोनों SUVs का व्हीलबेस और लंबाई लगभग एक जैसी है, लेकिन बूट स्पेस के मामले में किगर आगे है—इसमें 405 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि मैग्नाइट में 336 लीटर। किगर की ऊंचाई भी अधिक है, जिससे अंदर बैठने में ज्यादा स्पेस और कम्फर्ट मिलता है।

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
दोनों गाड़ियों में 1.0-लीटर नैचुरल एस्पिरेटेड (70 bhp/96 Nm) और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (99 bhp/160 Nm) इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल, AMT और CVT जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। परफॉर्मेंस और ड्राइविंग अनुभव के मामले में दोनों कारें लगभग समान हैं।

फीचर्स की बात करें तो…
Kiger फेसलिफ्ट में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और प्रीमियम इंटीरियर जैसे नए फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, Magnite में फ्रंट डिजाइन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो-एप्पल कारप्ले और 360-डिग्री कैमरा जैसी खूबियां मिलती हैं।

किसके लिए कौन बेस्ट?
अगर आपका फोकस शुरुआती बजट और बेसिक फीचर्स हैं, तो Nissan Magnite बेहतर ऑप्शन है। जबकि ज्यादा बूट स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और टॉप वेरिएंट में वैल्यू फॉर मनी चाहिए तो Renault Kiger फेसलिफ्ट आपके लिए परफेक्ट है।