Delhi Colder Than Shimla as Temperature Drops to 6.4°C

by

Bhupendra Singh Chundawat

New Delhi (Daily Kiran). Delhi Weather News के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अब शीत लहर (Cold Wave) का असर साफ दिखने लगा है. Thursday को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जिससे कंटीली हवाओं के साथ कंपकंपी बढ़ गई. एक दिन पहले दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री था, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 1.6 डिग्री कम रहा.

अगर देश के सबसे ठंडे इलाके की बात करें तो लेह में तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, वहीं श्रीनगर का तापमान -1.5 डिग्री रह गया है. शिमला में सुबह 10.4 डिग्री और देहरादून में 17 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में सुबह 6 बजे तापमान 8 डिग्री, jaipur में 11.2 डिग्री और Lucknow में 11 डिग्री रहा.

मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में 5 दिसंबर से शीत लहर का प्रकोप और बढ़ेगा, जबकि 6 दिसंबर से कोहरे (Fog) का असर तेज होने वाला है. दिल्ली में Wednesday को अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी और यह 23.7 डिग्री रहा, जिसे दिसंबर का अब तक का सबसे ठंडा दिन माना जा रहा है. इससे पहले नवंबर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री दर्ज हुआ था. India मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पिछले साल नवंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री था. Wednesday को दिल्ली में 6.4 डिग्री के साथ सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है. नोएडा-गाजियाबाद समेत पूरे Delhi NCR में कोहरा छाया रहेगा. 4 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री तक गिरने की संभावना है.

पंजाब और Rajasthan में भी भीषण सर्दी

मैदानी इलाकों में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. पंजाब के फरीदकोट जिले में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया. बठिंडा में 4 डिग्री, अमृतसर में 5.3 डिग्री, पटियाला में 5 डिग्री, लुधियाना में 5.4 डिग्री और फिरोजपुर में 5.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.

गुरुग्राम में सबसे ज्यादा ठंड

Haryana के गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज हुआ. हिसार में 4 डिग्री, रोहतक में 6 डिग्री, करनाल में 5.6 डिग्री, नारनौल में 5.3 डिग्री और सिरसा में 6.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. चंडीगढ़ में भी भीषण ठंड के साथ तापमान 5.4 डिग्री रहा.

बड़े शहरों का तापमान

नोएडा: 10 डिग्री, गुरुग्राम: 8 डिग्री, गाजियाबाद: 11 डिग्री, Lucknow: 10 डिग्री, प्रयागराज: 13.8 डिग्री, बरेली: 8 डिग्री, गोरखपुर: 12.4 डिग्री, झांसी: 12.8 डिग्री, मेरठ: 18.8 डिग्री, Mumbai: 25 डिग्री