Skip to content
Thursday, 26 November 2026
BREAKING
ENTERTAINMENT

‘द्रौपदी 2’ को मिला सेंसर बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट, जल्द होगी रिलीज

चेन्नई, 2 जनवरी। तमिल और तेलुगु फिल्मों में ऐतिहासिक विषयों को लेकर दर्शकों की रुचि हमेशा से खास रही है। ऐसी फिल्मों में इतिहास, वीरता, संस्कृति और सामाजिक संघर्ष की झलक मिलने पर दर्शक खुद को उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इसी कड़ी में निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की आगामी ऐतिहासिक फिल्म ‘द्रौपदी 2’ काफी चर्चा में है।

नए साल की शुरुआत के साथ इस फिल्म को लेकर महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने ‘द्रौपदी 2’ को रिलीज के लिए ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट प्रदान कर दिया है। इस मंजूरी के बाद फिल्म की थिएटर रिलीज़ का रास्ता साफ हो गया है।

निर्देशक मोहन जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह जानकारी साझा करते हुए नए साल की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने बताया कि यह फिल्म इतिहास के उन पन्नों को उजागर करेगी, जिन पर अब तक कम चर्चा हुई है। ‘द्रौपदी 2’ 14वीं सदी के उस दौर को दर्शाएगी, जो इतिहास में एक अंधकारमय और उथल-पुथल भरा समय माना जाता है।

यह फिल्म दक्षिण भारत के इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी और इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले खबरें थीं कि निर्माता इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी।

‘द्रौपदी 2’ का निर्माण चोला चक्रवर्ती ने नेटाजी प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री दोनों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

–

पीके/एएस