HDFC Bank Imperia: 1 अक्टूबर से बदल रहे हैं नियम, जानें नए बदलाव और फायदे
HDFC Bank ने अपनी प्रीमियम बैंकिंग सेवा ‘इंपेरिया’ (Imperia) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2025 से लागू होंगे। बैंक ने अपने ग्राहकों को आधिकारिक तौर पर सूचित कर दिया है कि अब इंपेरिया में शामिल रहने या इसमें शामिल होने के लिए नई शर्तें लागू होंगी।

किस पर लागू होंगे नए नियम?
ये बदलाव उन ग्राहकों पर लागू होंगे, जिन्होंने 30 जून 2025 या उससे पहले Imperia जॉइन किया है। वहीं, 1 जुलाई 2025 के बाद जिनका इंपेरिया स्टेटस रिन्यू, अपग्रेड या डाउनग्रेड हुआ है, उन पर नए नियम पहले ही लागू हो चुके हैं।
क्या है सबसे बड़ा बदलाव?
अब Imperia कस्टमर बनने के लिए Total Relationship Value (TRV) 1 करोड़ रुपये या उससे अधिक होना जरूरी है।
TRV में ये शामिल हैं:
-
सेविंग्स, करंट और फिक्स्ड डिपॉजिट में कुल राशि
-
बैंक से खरीदे गए म्यूचुअल फंड व अन्य निवेश
-
किसी भी रिटेल लोन की 20% वैल्यू
-
डीमैट होल्डिंग्स की 20% वैल्यू
-
HDFC Bank से खरीदी गई इंश्योरेंस पॉलिसियों का प्रीमियम
पुराने नियम भी लागू रहेंगे
TRV के अलावा पुराने नियम भी लागू रहेंगे, जैसे:
-
करेंट अकाउंट में कम से कम 15 लाख रुपये की क्वार्टरली एवरेज बैलेंस
-
सेविंग्स अकाउंट में 10 लाख रुपये की मंथली एवरेज बैलेंस
-
सेविंग्स, करंट व FD में कुल 30 लाख रुपये की मंथली एवरेज बैलेंस
-
HDFC बैंक कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट में कम से कम 3 लाख रुपये की नेट सैलरी क्रेडिट
Imperia ग्राहकों को क्या-क्या फायदे?
Imperia कस्टमर्स को कई बैंकिंग सुविधाएं मुफ्त मिलती हैं, जो सामान्य ग्राहकों के लिए चार्जेबल हैं:
-
इंटर-ब्रांच फंड ट्रांसफर
-
स्टॉप पेमेंट इंस्ट्रक्शन
-
चेक कलेक्शन और डुप्लिकेट स्टेटमेंट
-
मैंडेट रजिस्ट्रेशन और पुरानी रिकॉर्ड्स की कॉपी
-
इंटरेस्ट व बैलेंस सर्टिफिकेट
-
एड्रेस कन्फर्मेशन और सिग्नेचर अटेस्टेशन



