यूपी में जमीनी विवाद में परिवार के तीन लोगों की हत्या

by

Bhupendra Singh Chundawat

यूपी में जमीनी विवाद में परिवार के तीन लोगों की हत्या

प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। घर के बड़े बेटे मुकेश पटेल ने अपने पिता राम सिंह, बहन साधना देवी और भांजी आस्था की हत्या कर दी।

क्राइम ब्रांच ने सोमवार को आरोपी मुकेश पटेल को हिरासत में लिया। पुलिस पूछताछ में मुकेश ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि हत्या के बाद तीनों की लाशें पास के कुएं में फेंक दी गईं और ऊपर से मिट्टी डाल दी गई। यह घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र के लोकपुर बिसानी गांव की है।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि 4 जनवरी को मुकुंद पटेल ने पिता, बहन और भांजी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकुंद ने अपने बड़े भाई मुकेश पर शक जताया था, जिस पर पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस पूछताछ में मुकेश ने बताया कि उनके पिता ने चार बीघा जमीन उनके छोटे भाई मुकुंद के नाम कर दी थी। इसी विवाद को लेकर वह पिता से जमीन की मांग करता था, लेकिन पिता ने मना कर दिया था। 2 जनवरी को नाराज होकर मुकेश ने अपने पिता का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान बहन और भांजी ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से उन तीनों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

रात में कोहरे का फायदा उठाकर मुकेश ने तीनों के शव कुएं में फेंक दिए और ऊपर से मिट्टी डाल दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment