
Mumbai, 1 January. अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं।
दर्शकों ने अगस्त्य नंदा की एक्टिंग की खूब तारीफ की है, लेकिन फिल्म के पहले हिस्से को कुछ लोगों ने धीमा और उबाऊ बताया है। आइए जानते हैं दर्शकों की राय।
एक दर्शक ने बताया कि ‘इक्कीस’ देशभक्ति के जज्बे को बखूबी दर्शाती है, लेकिन फिल्म का पहला भाग थोड़ा लंबा और धीमा लग सकता है। हालांकि, दूसरे हिस्से में युद्ध के दृश्य बेहद प्रभावशाली हैं, जो भावुक कर देने वाले हैं। धर्मेंद्र की आवाज और अभिनय ने दर्शकों को गहराई से छू लिया।
एक अन्य दर्शक ने धर्मेंद्र को फिल्म की आत्मा बताया। उन्होंने अगस्त्य नंदा की एक्टिंग को लेकर कहा कि वे रोमांस और एक्शन दोनों में हीरो मटीरियल हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल दिखता है। जयदीप अहलावत ने भी अपनी भूमिका में अच्छा प्रदर्शन किया है।
एक महिला दर्शक ने बताया कि वे केवल धर्मेंद्र को देखने के लिए फिल्म देखने गई थीं, क्योंकि उनके निधन के बाद यह उन्हें स्क्रीन पर देखने का आखिरी मौका था। उन्होंने बताया कि निर्देशक श्रीराम ने युद्ध के दृश्यों को बहुत ही प्रभावशाली ढंग से पेश किया है और फिल्म का निर्देशन भी उत्कृष्ट है।
फिल्म ‘इक्कीस’ की रिलीज दिसंबर में होनी थी, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर’ के कारण इसकी रिलीज टल गई। लगभग 200 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की पहली दिन की कमाई 5 करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। हालांकि, ‘धुरंधर’ अभी भी सिनेमाघरों में प्रदर्शन कर रही है, जो ‘इक्कीस’ की कमाई पर असर डाल सकती है। वैश्विक स्तर पर इस फिल्म ने अब तक 1000 करोड़ रुपए की कमाई पूरी कर ली है।
–
पीएस/डीकेपी

Leave a Comment